इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरा के लिए पूरे भारत में चर्चित है। इस धरती से निकलने वाले चमचमाते डायमंड ने कई ऐसे गरीबों की किस्मत चमकाई है जो मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे थे। ऐसी ही एक किस्मत किसान परिवार की उस वक्त पलट गई जब उन्हें खुदाई के दौरान बेशकीमती 6.54 कैरेट हीरा उन्हें मिल गया। किसान को अब तक करीब छोटे-बड़े 15 डायमंड मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: MP में ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, शादी से एक दिन पहले लगाई फांसी, सदमे में डूबा परिवार

जरुआपुर गांव की उथली हीरा खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह को चमचमाता हुआ हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राणा सिंह कोरोना काल के दौरान साल 2021 में पन्ना आ गए थे। यहां उन्होंने पत्नी मीणा सिंह के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी। 

यह भी पढ़ें: 90 डिग्री ब्रिज के बाद एक और ‘मुजस्समा’: लोहे की 3 फीट ऊंची फेंसिंग से घेरा फुटपाथ, लोग बोले- ये डिजाइन मंजूर कैसे हो रहे?

यहां मजदूरों से खुदाई करवाई गई। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें चमचमाता हुआ बड़ा हीरा मिला है। हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि 6.54 कैरेट का हीरा कार्यालय में जमा कर जांच के बाद जमा कर लिया गया है। इसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा और नीलामी में ज्यादा ज्यादा कीमत में नीलाम करवाया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m