इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति नाले में डूब गया। मृतक का शव दूसरे दिन मिला। वहीं विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की व्यवस्था न होने पर सवाल उठ रहे है। यह पूरा मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर का बताया जा रहा है।

पन्ना जिले के ग्राम कुंवरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाले में डूबे व्यक्ति का शव दूसरे दिन बरामद किया गया। 21 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद गुरुवार को एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को होटल ले गया शादीशुदा युवक, हिंदू जागरण मंच ने की धड़पकड़; गांजा और कई लड़कियों से चैटिंग मिलने का दावा

पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से शव बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भवनीदीन विश्वकर्मा, निवासी कुंवरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m