Bihar News: पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी को भारत की टॉफी मेलोडी गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसे लेकर लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हिपोक्रेसी की कोई सीमा नहीं- पप्पू यादव
पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के इस वीडिय पर विपक्षी नेताओं ने तंज कसा है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा- “माननीय PM साहब, इटली की PM को Melody और भारत के लोगों के साथ ट्रेजेडी, सर आपकी हिपोक्रेसी की कोई सीमा नहीं।”
मेलोडी खाओ और अच्छे दिन भूल जाओ- रोहिणी
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वायरल वीडियो पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- मेलोडी खिलाओ और बड़ी बेशर्मी से देश की बदहाली को भूल कर खी .. खी .. खी करते जाओ।
रोहिणी आचार्य ने लिखा- देश में हालात बद से बदतर करने व् होने का जश्न विदेश में टॉफ़ी बांट कर, ठहाकों के साथ उस तफरीह पसंद , दूसरों को विदेश नहीं जाने की नसीहत देने वाले व्यक्ति के द्वारा ही मनाया जा रहा है , जिस पर हालात को बदतर बनाने की जिम्मेदारी तय होती है। मितरों .. मेलोडी खाओ और अच्छे दिन भूल जाओ।
पांच देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। इटली उनकी इस यात्रा का पांचवा और अंतिम पड़ाव है। इससे पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब वे इटली दौरे पर हैं, इटली दौरे के बाद वह पांच देशों का दौरा कर वापस देश लौटेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान’, ‘गद्दार’ वाले बयान पर भड़के CM सम्राट, राहुल को दी यह सलाह

