Pappu Yadav Protest Video: संसद के मॉनसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा (anti-paper leak bill Discussion) हो रही है। चर्चा में शामिल होने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन (Rajesh Ranjan) उर्फ पप्पू यादव खास अंदाज में पहुंचे। खास अंदाज में संसद पहुंचने पर पप्पू यादव लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पप्पू यादव माथे पर पट्टी, टूटे हाथ और एक हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं लाठी अपनी सुरक्षा के लिए लेकर चल रहा हूं। पता नहीं मोदी सरकार कब किसे मरवा दे।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में सिर पर पट्टी बंधी थी, एक हाथ पर बैंडेज था और हाथ में बड़ी लाठी लेकर पहुंचे। संसद परिसर में उनकी यह तस्वीर देखते ही हर कोई हैरान रह गया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें लाठी के साथ संसद भवन में प्रवेश करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ उनका प्रतीकात्मक विरोध है।

संसद पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि, ‘छात्रों के साथ अत्याचार किया जा रहा है और उनकी आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। “भैया, बड़ी मार है. AK-47 की तरह गोली चलाई जा रही है। डंडे बरसाए जा रहे हैं। आखिर प्रदर्शन करने का रास्ता क्या बचा है? हमें समझ नहीं आ रहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है या छात्रों को पीट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मिथिला की संस्कृति और सम्मान का प्रतीक ‘मिथिला पाग’ का अपमान किया गया है। उनका आरोप था कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिथिला पाग पहनाए जाने से इस सम्मानित परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंची है। पप्पू यादव ने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन छात्रों पर हुए  हमले और बिहार में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रतीकात्मक है।

मिथिला पाग पहनाने पर धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के बजाय उनका सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की वजह से हजारों छात्र मानसिक तनाव से गुजरे और कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का मिथिला पाग पहनाकर सम्मान करना मिथिला की संस्कृति और सम्मान का अपमान है।

NDA के सांसदों ने भी संसद परिसर में किया प्रदर्शन

वहीं, एनडीए के सांसदों ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही निर्धारित समय तक नहीं चल सकी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m