चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह फैसला अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लिया गया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान का यह अहम निर्णय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले विजय इंदर सिंगला का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। पार्टी के भीतर सिंगला के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन भी चल रहा था। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और परगट सिंह के नाम भी चर्चा में थे। इस बीच परगट सिंह के नाम पर मुहर लगी है।

पार्टी ने निवर्तमान PCC अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के योगदान की सराहना की है। वहीं पंजाब में विभिन्न चुनाव संबंधी समितियों के कार्यकारी अध्यक्षों, अध्यक्षों और सह-अध्यक्षों को पहले की तरह अपने पद पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वडिंग ने दी बधाई

आपको बता दें कि आज राजा वड़िंग दिल्ली जाकर राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपे थे, जिसके बाद यह अहम निर्णय लिया गया है। इन सभी के बीच गौर करने वाली बात यह है कि वड़िंग ने खुद सारी बातें भूलकर नए प्रधान को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H