Punjab Desk, चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज भव्य आयोजन करने वाली है. नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार संभालने के समारोह को हर दृष्टि से अहम माना जा रहा है. रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में होने वाले इस समारोह के दौरान पार्टी की अंदरूनी एकता, सीनियर नेताओं के बीच तालमेल और नई लीडरशिप को मिले सपोर्ट पर फोकस रहेगा. खास बात यह है कि इसमें पंजाब कांग्रेस इंचार्ज सचिन पायलट और AICC जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल समेत सेंट्रल लीडरशिप के प्रतिनिधियों की मौजूदगी इस समारोह की में होगी. साथ वडिंग और चन्नी की उपस्थिति को भी अहम माना जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषज्ञों की माने तो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद में बदलाव को सिर्फ पद परिवर्तन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. नए प्रधान परगट सिंह पर पार्टी के सीनियर नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और जिला लेवल के संगठन के बीच तालमेल बिठाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. पहले भी पार्टी के संगठन के फैसलों और लीडरशिप को लेकर अलग-अलग नेताओं के विचारों में मतभेद रहे हैं.
समारोह से साफ होगी तस्वीर
नए प्रेसिडेंट के पद संभालने के समय सीनियर नेताओं की मौजूदगी और उनका रवैया राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन सकता है. इसके साथ इतिह भी साफ होगा कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी अध्यक्ष के बदले जाने के बाद कितना प्रभावित होगी.
जानकारी यह भी मिली है कि चन्नी और वड़िंग इन दिनों दिल्ली में राहुल गांधी के साथ वोटर सूचियों पर वोट चोरी के मुद्दे चल रहे विरोध प्रदर्शन में सरगरम हैं. पंजाब में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस के लिए संगठन को एक्टिव करना, वर्कर्स से कॉन्टैक्ट मजबूत करना और सीनियर लीडर्स के बीच तालमेल बनाना जरूरी होगा। इवेंट के दौरान सीनियर लीडर्स का शामिल होना, नए अध्यक्ष को मिला सपोर्ट और आगे की रणनीति को लेकर मिल रहे संकेत पंजाब कांग्रेस की आगे की दिशा को भी तय कर पाएगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

