रायपुर। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ की ओर से रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर 14 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम रखा गया है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। मुख्य वक्ता फिल्मकार, चाणक्य फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे। द्विवेदी ने भारत विभाजन पर आधारित फिल्म ‘पिंजर’ का भी निर्देशन किया है।

इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी और उस दौर के संघर्षों को याद करते हुए प्रदर्शनी एवं स्मृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। विभाजन से पीड़ित सिंधी समाज, पंजाबी समाज और बंगाली समाज के प्रतिनिधि वक्ताओं द्वारा विभाजन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे। इस आयोजन में प्रभावित समाज के नागरिक समेत बड़ी संख्या में नगरजन, स्कूल और कॉलेज के बच्चे उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति, पं. रविशंकर सागर विश्वविद्यालय, रायपुर अपने विचार व्यक्त करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज पीठाधीश्वर पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, विधायक, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, विधायक, अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे, नवीन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, रायपुर जिला पंचायत, यशवंत जैन पूर्व अध्यक्ष छग बाल संरक्षण आयोग आदि मौजूद रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m