रवि रायकवार, दतिया। एमपी में दतिया में चुनावी तपिश के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देर रात दतिया पहुंचे l यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले पीतांबरा पीठ पहुंचे जहां मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए l इस दौरान राजनीतिक जगत से जुड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई। दरअसल, पहली बार ऐसा हुआ कि डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए एक भी पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद से दतिया के भाजपा पदाधिकारियों में आक्रोश है। विरोध में दतिया भाजपा के सभी पदाधिकारी इस्तीफा भी दे चुके हैं। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर कुशवाहा, महामंत्री भूरे चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधोलिया सहित इक्का-दुक्का कार्यकर्ता जगदीश देवड़ा के स्वागत के लिए पहुंचे। कल डिप्टी सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास करेंगेl

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m