संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुणवत्ता जांच में फेल होने के बाद पतंजलि (Patanjali) के गाय के घी के एक विशिष्ट बैच को असुरक्षित घोषित कर दिया है। विभाग ने बाजार से इस उत्पाद के पूरे स्टॉक को तुरंत वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं।
गाय के घी के सैंपल मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे
खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुखबीर सिंह के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने पतंजलि के उत्पादों की रैंडम सैंपलिंग और जांच कराई थी। सैंपल फेल: जांच के दौरान 200 एमएल (200 ml) वाले पतंजलि गाय के घी के सैंपल मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद इन्हें असुरक्षित और अमानक घोषित कर दिया गया। अप्रैल 2026 का बैच: जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 में मैन्युफैक्चर (उत्पादित) हुआ यह विशेष बैच मानकों के विपरीत पाया गया है।
EXCLUSIVE: परिवीक्षा अवधि वाले 6 हजार पटवारियों की नौकरी पर सीधा खतरा, हड़ताल
प्रशासन की सख्त चेतावनी और निर्देश
खाद्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी बाजार में उक्त बैच का पतंजलि गाय का घी बिकता हुआ पाया गया, तो संबंधित विक्रेताओं और वितरकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों से अपील की है कि वे तुरंत इस स्टॉक को अपने काउंटर्स से हटाकर वापस भेजें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

