कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन राज्य के अलग-अलग कोनों से लूट, हत्या और छिनतई के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामे आया है, जहां पर अब सुबह और शाम के समय ठहलने के लिए निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
सेवानिवृत शिक्षिका से लूट
दरअसल घटना पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत अलका कालोनी है, जहां कल मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे इवनिंग वॉक पर निकली सेवानिवृत शिक्षिका रीता शर्मा छिनतई की शिकार हो गई। इवनिंग वॉक के दौरान वे अपने घर के सामने से जा रही थी, उसी दौरान काले लिबास में एक बेखौफ बदमाश उनके पीछे आया और उनके गले से सोने की चेन खींच कर भाग गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी
बता दें कि पटना के अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। बीते दिनों कदमकुआं थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार दो लुटेरों ने एक छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने वीआईपी इलाके में सरकारी आवास पर खड़ी महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हुए थे।
बार बार सरकार द्वारा बिहार को अपराध मुक्त करने के दावे को बेखौफ अपराधी ठेंगा दिखा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सरकार अपनी पीठ खुद थप थपाती हुई नजर रही है।
ये भी पढ़ें- पिस्तौल की नोक पर ‘सम्राट’ की पुलिस, आरा में बदमाश ने 20 मिनट तक थानेदार और टीम को धमकाया

