पटना में इस बार नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया और गरबा नाइट की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों की भव्य तैयारियां की गई हैं। एक तरफ जहां पारंपरिक गरबे की गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी तरफ रीमिक्स धुनों पर युवा थिरकते नजर आएंगे। इस उत्सव में चार चांद लगाने के लिए छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के विधायक जी यानी अभिनेता पंकज झा पटना पहुंच रहे हैं। शहर में आयोजित हो रहे 8 प्रमुख डांडिया आयोजनों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
1. पटना प्रीमियम डांडिया रास
तारीख: 18 अक्टूबर स्थान: महाराजा गार्डन, बेली रोड
टिकट: सिंगल 799, कपल 1599, फैमिली (4 लोग) 3000, ग्रुप (10 लोग) 6999
खासियत: नागिन फेम अभिनेत्री निया शर्मा की मौजूदगी, लाइव म्यूजिक, थीम सेटअप, डीजे डांस और ग्रैंड अवार्ड
2. रंग रास तारीख: 17 अक्टूबर
स्थान: अलीना रिजॉर्ट, वी2 मॉल, डाकबंगला
टिकट: सिंगल 499, कपल 799, ग्रुप (4 लोग) 1344, ग्रुप (8 लोग) 2199
खासियत: लाइव म्यूजिक, आकर्षक फोटो बूथ, थीम सेटअप और सेल्फी पॉइंट।
3. डांडिया नाइट 2.0
तारीख: 17 अक्टूबर
स्थान: यूनिक गार्डन, बेली रोड
टिकट: सिंगल 799, कपल 499, फैमिली (4 लोग) 999, वीआईपी 2999
खासियत: लाइव डीजे, 50 बाउंसरों की सुरक्षा टीम, कपल और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता, साथ ही लकी ड्रॉ सरप्राइज।
4. ग्रैंड डिस्को डांडिया 9.0
तारीख: 18 अक्टूबर
स्थान: पनाश बैंक्वेट, बेली रोड
टिकट: सिंगल 499, कपल 899, वीआईपी 899, ग्रुप (5 लोग) 2099
खासियत: पंचायत सीरीज फेम पंकज झा का विशेष आकर्षण, स्पेशल डीजे, लाइव म्यूजिक और सेल्फी पॉइंट।
5. गरबा डिस्को नाइट
तारीख: 18 अक्टूबर
स्थान: दानापुर क्लब
टिकट: सिंगल 499, कपल 799, फैमिली 1299
खासियत: गायिका प्रिया मल्लिक की प्रस्तुति, ओपन एयर डांडिया एरीना, बॉलीवुड थीम और लाइव कॉन्सर्ट।
6. गर्दा गरबा लाल इश्क
तारीख: 17 अक्टूबर
स्थान: ज्ञान भवन
टिकट: सिंगल 999, कपल 1499, ग्रुप (4 लोग) 2099
खासियत: रेड थीम गरबा सेलिब्रेशन, भजन जैमिंग, महाआरती और पारंपरिक झिझिया नृत्य।
7. गरबा उत्सव
तारीख: 17 अक्टूबर
स्थान: ड्रीम रिजॉर्ट
टिकट: सिंगल 299, कपल 549, ग्रुप (4 लोग) 999
खासियत: लाइव डीजे, म्यूजिक बैंड, फूड स्टॉल और बेस्ट ड्रेस-बेस्ट डांस प्रतियोगिता।
8. डिस्को डांडिया 7.0
तारीख: 17-18 अक्टूबर
स्थान: केएल7 होटल और बैंक्वेट, गायघाट
टिकट: सिंगल 499, कपल 799, ग्रुप (4 लोग) 1499
खासियत: पारंपरिक नृत्य, लाइव गरबा परफॉर्मेंस, नॉनस्टॉप डीजे और फूड स्टॉल।

