Patna Student Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी पटना में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना विश्वविद्यालय से आज गुरुवार (23 जुलाई) को फिर विभिन्न मांगो को लेकर छात्र एक बार फिर से दोपहर 12 बजे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि कल बुधवार को भी प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई बार झड़प देखने को मिला।

प्रदर्शनकारी छात्रों का काफिला सीएम और डिप्टी सीएम आवास तक पहुंच गया था। सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों की भीड़ को तीतर-बितर किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले तक छोड़े गए। घंटों तक चले इस संघर्ष में कई छात्रों और कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

आज से अनिश्चितकालीन धरने पर AISA छात्र संगठन

छात्र संगठन AISA ने आज गुरुवार (23, जुलाई) से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगा और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे

प्रदर्शनकारी छात्रों ने NEET पेपर लीक के साथ-साथ TRE-4 नोटिफिकेशन और BPSC AEDO पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए। इस दौरान वे नारेबाजी करते हुए विधानसभव की ओर मार्च करने लेग। डाक बंगला चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने कि कोशिश की और उनसे वापस लौट जाने के लिए कहा। हालांकि छात्र पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनने और आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास किया।

गुस्से का शिकार हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी उसकी चेपट में आ गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उनकी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने की भी बात सामने आई है। पटना में जारी छात्र आंदोलन ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। विपक्ष छात्रों का खुलकर समर्थन कर रही है। वहीं, सरकार इसे राज्य विरोधी आंदोलन बता रही है। सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जबकि छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Monsoon Session: बिहार मानसून सत्र का चौथा दिन आज, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा