PBKS vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए और राजस्थान के सामने 223 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है।

पंजाब की पारी, स्टोइनिस का तूफानी अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत तेज रही। टीम की ओर से प्रियांश आर्य ने 29 रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 59 रनों की अहम पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में कूपर कोनोली (30 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (30 रन) ने पारी को संभाला।

अंत में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सूर्यांश शेडगे 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्य, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H