कुंदन कुमार, पटना। पटना सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर शीतला मंदिर और अगमकुआं स्थित माता मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा और बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस दौरान पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

बच्चों और गरीबों के बीच बांटी मिठाइयां

इस मौके पर रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। सेवा की भावना से हम लोग माता शीतला के मंदिर में यह कामना करते हैं की वे दीर्घायु हों और इसी तरह हमेशा देश की सेवा करते रहें। वहीं, बलराम मंडल भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि, इस मौके पर हम लोग बच्चों और गरीबों के बीच मिठाइयां बांट रहे हैं और दिया जलाकर प्रधानमंत्री के लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

पटना के तमाम मंदिरों में जलाए गए दीप

बता दें कि पीएम के जन्मदिन के मौके पर पटना सिटी के तमाम मंदिरों में दीप जलाया जा रहा है। गौरीशंकर मंदिर मां, पटनेश्वरी शक्तिपीठ, छोटी पटन देवी माता मंदिर से शक्तिपीठ एवं अन्य मंदिरों में भी दीप जलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस सांसद का तंज, बोले- जनता को मिला UPI टैक्स का रिटर्न गिफ्ट