PM Modi Boat Ride Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) प्रचार को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं। आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में हुगली (Hooghly) नदी की सैर की। इस दौरान पीएम मोदी ने हुगली में बोटिंग करते हुए फोटोग्राफी की। साथ ही नाविकों और मौजूद लोगों से बात की।
पीएम मोदी ने गंगा नदी की सांस्कृतिक महत्ता पर जोर देते हुए इसे बंगाल की आत्मा बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो खूबसूरत नजारे का आनंद लेते दिखाई दिए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैंक ऑफ हुगली से अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वो नौका पर बैठकर आसपास के नजारे का लुत्फ उठाते और कैमरे से मंजर को कैद करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा-हर बंगाली के लिए गंगा नदी का विशेष महत्व है। कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसके पवित्र जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना समाहित है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, जो मां गंगा के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का एक मौका था। साथ ही, मुझे नाविकों से मिलने का मौका मिला, जिनकी मेहनत तारीफ के काबिल है और सुबह की सैर करने वालों से भी मिला।
पीएम मोदी ने हुगली नदी से हाथ में कैमरे के साथ भी अपनी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने बताया, हुगली नदी के किनारे से कुछ और झलकियां। मैंने इस महान नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की। विद्यासागर सेतु और हावड़ा पुल की भी नजदीकी झलक मिली।
नाविक को दिए 1000 रुपए
पीएम मोदी ने सुबह-सुबह हुगली नदी के किनारे भी कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कई नाविकों से भी मुलाकात की। जब वो नाव पर सवार हुए तो उन्होंने नाविक गोरंगो बिस्वास को भी गले लगाया। गोरंगो बिस्वास ने मीडिया से बातचीत में कहा, “उन्हें देखकर मैं बहुत हैरान रह गया। उनके कहने पर मैं नाव को गंगा के बीच में ले गया। मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मेरी नाव पर सवार हुए, मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था। यह किसी सपने जैसा लग रहा है। प्रधानमंत्री का मुझे गले लगाना किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं था। उन्होंने न केवल मुझे सम्मान दिया, बल्कि मेरी मेहनत का मूल्य भी समझा। नाव से उतरने के बाद उन्होंने खुद आगे बढ़कर मुझे गले लगाया और किराए के 1,000 रुपये दिए।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

