PM Modi Address At IIT Delhi Convocation: आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संबोधन के दौरान पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज (PM Modi humorous style) भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री की बात सुनकर सभी IITians हंस पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सभी छात्र दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं। उनके मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) तो नहीं हूं कि आपके मन की बात जान सकता हूं। हालांकि कुछ न कुछ तो आपके मन में चल रहा होगा। प्रधानमंत्री की ये बातें सुनकर मौजूद IITians हंस पड़े।

संबोधन के दौरान दौरान पीएम मोदी ने युवाओं (जेन-जी-Gen-Z) को विकसित भारत के लिए ‘नमो मंंत्र’ दिया। IIT Students को जिंदगी में सफलता का मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि IIT की परीक्षा में सेलेब्स होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सबकुछ आउट ऑफ सेलेब्स होता है। ए पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने जीवन का बहुत यादगार पल जी रहे हैं। आपके साथ ये अनुभव शेयर करना मेरे लिए भी बहुत खास है। पिछली बार जब मैं वर्चुअल माध्यम से जुड़ा था, क्योंकि वो कोविड का दौर था। आज आपसे सामने से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा- पीएम मोदी ने कहा आज आप फिर से कुछ चीजों को दोहराएंगे, किसी अड्डे पर बैठना, हॉस्टल के दिन जैसे बहुत कुछ। जब-जब बदलाव का दौर आता है तब-तब चुनौतियां भी आती हैं लेकिन इन सबके बीच मेरी बात याद रखिए, जो सीखेगा वो जीतेगा. क्या आपने यहां से सिर्फ एग्जाम पास किया या डिग्रियां लीं? लेकिन ये सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आप कठिन समस्याओं का समाधान करना जानते हैं. यहां की पढ़ाई भी आसान नहीं थी, ये डिग्री आपको एक दिन में नहीं मिली, बल्कि मिड सेमेस्टर, प्रोजेक्ट्स जैसे छोटे-छोटे कदमों ने आपको यहां पहुंचाया है।

आप सिर्फ डिग्री नहीं ले रहे, देश के लिए सपने लेकर निकल रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छात्रों के जीवन की एक नई यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्र केवल डिग्री लेकर IIT दिल्ली से नहीं निकल रहे हैं, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को उनकी नई यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि हर छात्र के मन में आने वाले कल की अपनी अलग तस्वीर होगी। हर किसी का रास्ता अलग होगा और हर किसी का सपना भी अलग होगा। इसके बावजूद आज के दिन का एक खास एहसास सभी के मन में समान होगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m