Kiren Rijiju vs Rahul Gandhi on Women Reservation: महिला सशक्तीकरण पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के एक वीडियो को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को लेकर राहुल गांधी जी के मन में साफ बदलाव आया है। अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी। किरेन रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ रहे हैं? अभी लागू कीजिए, मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा।

राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा – महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ। सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? 2023 का क़ानून लागू कीजिए। बिना किसी शर्त के।

बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में खड़े होकर महिलाओं के हक की बात करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा-भारत की महिलाओं की एनर्जी दबी हुई है और उन्हें खुद को जाहिर करने या कल्पना करने की आजादी नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से, कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को पूरी तरह से जाहिर न कर पाएं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि और मुझे लगता है कि मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा और इस देश में राजनीति कैसी होनी चाहिए, उसका भी एक बड़ा हिस्सा इसी बात पर केंद्रित है कि लोगों को यह समझाया जाए कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और अविकसित है।

राहुल गांधी के एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को री-पोस्ट करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा- यह कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। महिलाओं को लेकर श्री राहुल गांधी जी के मन में साफ बदलाव आया है। अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी शर्त के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी।

ससंद में गतिरोध खत्म दोनों नेताओं के बीच कई बार हो चुकी है मुलाकात

अब किरेन रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। बात दें कि इस मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं की बात और मुलाकात हो चुकी है। संसद में जारी गतिरोध के बीच हाल ही में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। खास बात यह है कि करीब 10 दिन के भीतर दोनों नेताओं में दो बार मुलाकात हो चुकी है।  

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m