PM Modi Slams Countries Having Double Standards on Terrorism: पीएम नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी 26वें SCO समिट (PM Modi In SCO Summit) में आज भाग लिया। समिट को पीएम मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन समिट में भारत के क्षेत्रीय और रणनीतिक हितों को मजबूती से सामने रखा। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के सामने आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड रखने वाले देशों पर बरसे। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री ने टेरर फंडिंग को खत्म करने की मांग की।

SCO Summit को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वाले पूरे तंत्र को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए केवल घटनाओं के बाद प्रतिक्रिया देने की नीति पर्याप्त नहीं है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो राष्ट्र आतंकवाद को अपनी नीति का माध्यम बनाते हैं और आतंकियों को समर्थन या पनाह देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज भी पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ लड़ाई को केवल ‘एक्शन-रिएक्शन’ तक सीमित नहीं रखा जा सकता। आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथीकरण और सुरक्षित ठिकानों के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सभी देशों को एक स्वर में स्पष्ट करना होगा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते। पीएम मोदी ने SCO के मंच से सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।

SCO समिट में PM मोदी की बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करता है, जो बाजारों को जोड़ें, व्यापार को आसान बनाएं और विकास के नए रास्ते खोलें। हालांकि, यह भी जरूरी है कि ऐसे प्रयास सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें, जो एससीओ चार्टर की मूल भावना भी है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों को ऐसे संकटों की सबसे भारी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि सभी तनाव और जंग का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि ड्रग तस्करी सिर्फ अपराध नहीं है, बल्कि यह युवा पीढ़ी और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने एससीओ के तहत सुरक्षा खतरों, संगठित अपराध, सूचना सुरक्षा और नशीले पदार्थों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बनाए जा रहे केंद्रों को सकारात्मक कदम बताया।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m