PM Modi Appeal Not To Buy Gold: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज करने के बाद वीडियो संदेश जारी कर ये अपली की है। पीएम मोदी ने 7.8% GDP Growth रेट हासिल करने पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कहा 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देशवासियों सोना नहीं खरीदे। विदेश यात्रा से भी बचे।
पीएम मोदी ने चार महीने में तीसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इससे पहले इसी वर्ष मई महीने में दो बार सो ना नहीं खरीदने और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की थी। उस समय अमेरिका-ईरान युद्ध (खाड़ी युद्ध) चल रहा था। इससे पूरे विश्व में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।
अमेरिका-ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ दबावों के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। भारत की शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट पर पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘हमें स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए. हमें सिर्फ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियां करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादी’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। जब तक बहुत जरूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे। मुझे उतना ही भरोसा है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक विकसित भारत सौंपेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आज अपनी कड़ी मेहनत से हम निश्चित रूप से अपनी युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे। आइए, अपनी कोशिशों में कोई कसर न छोड़ें। हमारी नीतियां सही हैं और हमारे इरादे नेक है। 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है।
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष (राहुल गांधी) पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा-‘मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर—पूरा देश खुशी से भरा हुआ है। मैं इस देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं। ये हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है। दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है, हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई है। 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है. फिर भी, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बीच, देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। हमें इस गति को बनाए रखना होगा। हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनना जरूरी है।
आर्थिक मंदी के बावजूद ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज
बता दें कि पूरी दुनिया इस वक्त युद्ध, सप्लाई चेन की दिक्कतों और आर्थिक मंदी से जूझ रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। खास बात ये है कि ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (7%) के अनुमानों से काफी बेहतर है। बैंकिंग/फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और अन्य बिजनेस सर्विसेज सेक्टर में 10% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम (MoSPI) की रिपोर्ट के मुताबिक India GDP Growth Data पर नजर डालें, तो इकोनॉमी में 7.8% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, FY2026-27 की पहली तिमाही में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी में 10.3% का इजाफा हुआ है।
4 महीने में तीसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील
पीएम मोदी ने चार महीने में तीसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इससे पहले इसी वर्ष मई महीने में दो बार सो ना नहीं खरीदने और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को तेलंगाना के दौरे पर थे। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में खाड़ी में बने तनाव के कारण लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था- पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। लिहाजा हम देशवासियों के मिलकर पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


