PM Modi Attack On Rahul Gandhi Over India 7.8% GDP Growth Rate: अमेरिका-ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ दबावों के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। 7.8% GDP Growth से गदगद पीएम मोदी ने राहुल गांधी (विपक्ष) पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा- 7.8% ग्रोथ. मज़बूत नंबर. और भी ज़्यादा कॉन्फिडेंस। उन्होंने उन्होंने देश को बधाई दी है और कहा 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा-‘मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर—पूरा देश खुशी से भरा हुआ है। मैं इस देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं। ये हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है। दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है, हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई है। 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है. फिर भी, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बीच, देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। हमें इस गति को बनाए रखना होगा। हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनना जरूरी है।

मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें

पीएम ने फिर लोगों से गोल्ड खरीदी को लेकर अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। हमें सिर्फ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियां करने से बचना चाहिए। इसके बजाय हमें ‘भारत में शादी’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। जब ​​तक बहुत जरूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, मुझे उतना ही भरोसा है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक विकसित भारत सौंपेंगे।

आर्थिक मंदी के बावजूद ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई

बता दें कि पूरी दुनिया इस वक्त युद्ध, सप्लाई चेन की दिक्कतों और आर्थिक मंदी से जूझ रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। खास बात ये है कि ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (7%) के अनुमानों से काफी बेहतर है। बैंकिंग/फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और अन्य बिजनेस सर्विसेज सेक्टर में 10% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम (MoSPI) की रिपोर्ट के मुताबिक India GDP Growth Data पर नजर डालें, तो इकोनॉमी में 7.8% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, FY2026-27 की पहली तिमाही में भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी में 10.3% का इजाफा हुआ है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m