PoK Anti-Pakistan Rally Video: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके (PoK) में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ बवागत जोर पकड़ लिया है। 9 जून से जारी विद्रोह के 111 वें दिन शनिवार (27 सितंबर 2026) को भारत के जम्मू कश्मीर के साथ जुड़ने की आवाज उठाई गई। LoC (भारत-पाकिस्तान सीमा) से महज 7 किलोमीटर दूर PoK में स्थित गांव मंढोल में स्थित मैदान में अवामी एक्शन कमेटी ने 25 हजार लोगो की मौजूदगी में एक दिन का धरना दिया। सड़कों पर उतरे 25000 लोगों ने पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाते हुए LoC हटाने और भारत में मिलनने की आवाज उठाई।

JKJAAC नेता सरदार अमान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मंधोल गांव में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने रैली निकाली। सरदार अमान खान ने पाकिस्तान के नियंत्रण को खत्म करने, LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के पुराने रास्ते खोलने की मांग की।

पूरे दिन चले इस प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी यानी JKJAAC के नेता सरदार अमान खान ने किया। खास तौर पर पुंछ और मेंढर के रास्ते दोबारा खोलने की बात कही। पीओके के कश्मीरियों ने पुराने रास्तों को फिर से खोलने की मांग का समर्थन किया। भीड़ ने सरदार अमान खान के तीनों सवालों का जवाब ‘हां’ में दिया। सरदार अमान खान ने सबसे पहले लोगों से पूछा कि क्या सीजफायर लाइन को खत्म किया जाना चाहिए? इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या LoC पर लगी फेंसिंग को हटाने की मांग को लेकर वहीं धरना दिया जाना चाहिए> तीसरा सवाल पुंछ और मेंढर के रास्तों को दोबारा खोलने को लेकर था? भीड़ ने तीनों मांगों पर समर्थन जताया। अमान खान ने कहा कि जल्द ही LoC की फेंसिंग के पास धरना दिया जाएगा। इस धरने के जरिए फेंसिंग हटाने की मांग की जाएगी।

पाकिस्तान को चुनौती दी

सरदार अमान खान ने मंच से पाकिस्तान को चुनौती दी की अब अगर पाकिस्तान को PoK के साथ कोई समझौता करना है तो पड़ोसियों वाला समझौता करना होगा। साथ ही PoK में राज कर रहे ISI के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फैक अयूब पर बिना नाम लिये अमान खान ने निशाना साधते हुए कहा की PoK में मौजूद पाकिस्तान के कर्नल जरनल समझते हैं कि PoK उनका राज करने वाला इलाका है लेकिन PoK के लोगो गुलाम नहीं हैं और ना ही कभी उन्होंने किसी की गुलामी स्वीकार की है। सरदार अमान खान ने 80 साल तक PoK में पाकिस्तानी सेना की लूट की भी पोल खोलते हुए कहा कि PoK में पाकिस्तानी सेना ने हमेशा PoK के लोगो को भाई कह कर उनकी जमीनों को लूटा है।

पाकिस्तान आर्मी पर भी लगाए आरोप

रैली के दौरान अमान खान ने पाकिस्तान आर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जब LoC के आसपास फायरिंग शुरू हुई तो सेना के जवान अपनी बैरकों में छिप गए। उन्होंने कहा कि इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन सैनिकों को शरण दी। अमान खान ने आरोप लगाया कि जिन स्थानीय लोगों ने मुश्किल वक्त में सेना के जवानों को बचाया, उन्हीं लोगों को पाकिस्तान आर्मी ने पिछले कई महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान निशाना बनाया।

PoK की कठपुतली सरकार

PoK की कठपुतली सरकार पर निशाना साधते हुए अमान खान ने कहा की जो लोग PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में बैठ कर खुद को सरकार कहते हैं वो सेना द्वारा मारे गए 100 से ज़्यादा लोगो की मौत तक पर बात नहीं कर सकते हैं। ऐसे में वो सीजफायर लाइन (LoC) पर क्या ही बात करेंगे। अमान खान ने कहा कि मुजफ़्फराबाद में मौजूद PoK की कठपुतली सरकार PoK में पाकिस्तानी सेना के अवैध जबरन कब्जे पर भी कुछ नहीं बोल सकती है, जिसका सामने बैठी जानता ने तेज स्वर में समर्थन किया।

PoK में पहले भी हो चुकी हैं बड़ी रैलियां

बता दें कि मंधोल में हुई यह रैली PoK में चल रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। इससे पहले रावलाकोट और PoK के दूसरे इलाकों में भी बड़ी रैलियां हो चुकी हैं। इन प्रदर्शनों में स्थानीय मुद्दों के साथ पाकिस्तान के नियंत्रण को लेकर भी आवाज उठाई गई है। सरदार अमान खान और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के दूसरे नेता ‘आजाद कश्मीर’ नाम को भी खारिज करते रहे हैं। उनका कहना है कि इस इलाके को कब्जे वाला क्षेत्र माना जाना चाहिए। मंधोल की रैली में एक बार फिर पाकिस्तान के नियंत्रण को खत्म करने, LoC की फेंसिंग हटाने और पुंछ-मेंढर के पुराने रास्तों को खोलने की मांग उठाई

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m