POK Protest Against Pakistan Government: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में 16वें दिन भी पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। वहीं पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ मुनीर प्रदर्शन को कुचलने के लिए हर हथकंडे अपना रहे है। प्रदर्शन को कुचलने के लिए PoK में खाना-दवा, ईंधन सभी पर नाकेबंदी लगा दी है। वहीं पाकिस्तानी सेना के जुल्म से पीओके के कश्मीरी गुस्से में हैं। पाकिस्तानी PoK की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा (Ranima Shazma) पीओके में पाकिस्तान सेना के जुल्म से गुस्से में आ गईं है। रनिमा शाजमा ने पीओके के लोगों से हिंदुस्तान (Hindustan) से हाथ मिलाने की अपील की है।

PoK की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा ने वीडियो पोस्ट करके कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी सेना लोगों के घर लूट रही है, लोगों को निशाना बना रही है, ऐसे में बेहतर है कि PoK के लोग हिंदुस्तान से हाथ मिला लें। रनिमा शाजमा ने ये भी साफ किया की पाकिस्तान कभी भी PoK के साथ नहीं था और ना ही कभी रहेगा।

दरअसल पीओके में प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान से आजादी की मांग भी जारी है। रावलकोट में ईदगाह ग्राउंड पर बैठे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की आजादी की मांग बुलंद कर रहे हैं। पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ PoK में प्रदर्शनकारी आवाज उठा रहे हैं। अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार अमान खान ने 50 हज़ार प्रदर्शनकारियों के सामने कहा की पाकिस्तानी सेना कश्मीर छोड़ दे और वो कश्मीर के लिए कुछ नहीं कर सकते है।कश्मीर कश्मीरियों को दे दें फिर कश्मीरी जाने और हिंदुस्तान जाने। साथ ही अमान खान ने ये भी चेतावनी दी की PoK की जनता को ना ही वो 12 विधायक चाहिए, जिन्हें पाकिस्तानी हुकूमत और ISI शरणार्थी सीटों के नाम बैठाती है और ना ही बचे 41 विधायक चाहिए, जिन्हें धांधली करके चुनवाया जाता है।

58 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी पाकिस्तानी सेना

पिछले 16 दिन पूरा PoK बंद है और घरों से निकल कर लोग रावलकोट में धरने पर बैठे हैं। पाकिस्तानी सेना पिछले 16 दिनों में 58 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। पाकिस्तान की सरकार विद्रोह की आग को कुचलने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।  इसी कड़ी में विद्रोह में भाग लेने के आरोप में एक साथ 128 सरकारी कर्मचारियों को PoK की कठपुतली सरकार ने आज नौकरी से बर्खास्त कर दिया। प्रदर्शन के आयोजकों और संगठन को आतंकी घोषित कर चुकी है। प्रदर्शन में शामिल और मदद करने वाले 150 लोगो को आतंकी करार दे चुकी है। उसके बाद भी PoK में विद्रोह रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m