अनूप दुबे, कटनी। जिले के कुठला थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पत्नी और बेटे को थाने लाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। झुलसी हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

12 सितंबर को जेवरात और नकदी चोरी

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को कुठला थाने में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मोहित पटेल और मुकेश उर्फ लाला पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ मशरुका भी बरामद किया था।

महिला पर था जेवर बेचने का संदेह

डीएसपी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मोहित ने स्वीकार किया था कि उसने चोरी का कुछ सामान अपनी मां को दिया था। जांच में पता चला कि महिला ने सराफा बाजार में संजय सोनी नाम के सुनार को कुछ जेवरात बेचे थे। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने एक सोने की अंगूठी अपने पास होने की बात कबूल की और उसे पुलिस को सौंपने का भरोसा दिया।

मध्यप्रदेश

सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा की जीत: प्रदीप सोनी बने अध्यक्ष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने दी बधाई

परिजनों का आरोप- प्रताड़ना के चलते लगाई आग

पुलिस का पक्ष: डीएसपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला लगातार अपने पति दलपत पटेल को फोन कर रही थी। पुलिस का दावा है कि दलपत पटेल ने चोरी का सामान जब्त होने से बचाने और बेटे को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने की नीयत से ऑटो से थाने पहुंचकर खुद को आग लगाई। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस महिला और मासूम बच्ची को बार-बार फोन कर थाने बुला रही थी और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को जांच का विषय बताया है और पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक के बंद सरकारी आवास में चोरीः एक्टिवा और नल की टोंटियां ले गए चोर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m