शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ी सर्जरी की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग की जाएगी। मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। मीटिंग में नियुक्ति को लेकर भी मुद्दा उठा।

दरअसल, मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने का फैसला लिया गया है। बताया गया कि मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में नेताओं ने कहा कि जो नेताओं से नाम मांगे जाएं, उसको कार्यकारिणी में शामिल किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी में अगर नाम शामिल नहीं किए जाते हैं तो नाम ना मांगे जाए।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे छात्रसंघ चुनाव! सितंबर में प्रस्तावित इलेक्शन पर पहला बड़ा संकेत

नियुक्ति पर सवाल

कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन को लेकर PAC मेंबर व पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि कई लोगों की शिकायतें सामने आ रही थी। प्रदेश और जिलों में कई लोगों को उचित दायित्व नहीं मिला है। वरिष्ठ लोग जो छूट गए हैं, उन्हें एडजस्ट किया जाए। कमेटी की संख्या पर विचार किया जा रहा है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं है। मैं ही अपने जिले के किसान कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं जानता हूं। ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई जिसकों जिले में जानते तक नहीं है।

छोटी कार्यकारिणी बनाने की तैयारी

कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में जिले में नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। अब एमपी कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी छोटी बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में फिलहाल 328 पदाधिकारी हैं। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी (वर्चुअल), नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, गोविंद सिंह जी, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m