शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी जंग छिड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह पटेल और किसान नेता राहुल राज की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया।

सरकार मूंग को जहरीला बता देती

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश 75% कृषि आधारित प्रदेश है, फिर भी किसान रोज सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि फसल का दाम नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री के वादे के बाद भी 3 जुलाई से 40% खरीदी बढ़ाने का कोटा नहीं बढ़ाया गया। पटेल ने गुजरात पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर यानी 5 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी हो रही है, तो MP में सवा क्विंटल क्यों? एक देश एक विधान है तो MP के किसानों के लिए अलग नियम क्यों? कांग्रेस ने सरकार से 100% मूंग खरीदी की मांग की और चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र होंगे। प्रदेश में सरकार मूंग को जहरीला बता देती है। जबकि किसान वही, खेत वही, फसल भी वही।

किसान संतुष्ट, केंद्र से कोटा बढ़ेगा – बीजेपी

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। मूंग खरीदी लगातार हो रही है और कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को अनुरोध भेजा गया है, जल्द मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस के समय भावांतर जैसी योजनाएं बंद हुई थीं। आज वे सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं। अभी तक की खरीदी से किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। पैदावार के आधार पर ही खरीदी हो रही है। बीजेपी किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठाएगी।

दतिया उपचुनाव: ‘देश के 80% भू-भाग से कांग्रेस साफ, यहां भी मुंह की खाएगी’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का बड़ा हमला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m