रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए हाल ही में मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। इस बीच दतिया की रियासत को लेकर अब सियासत भी होनी शुरू हो गई है। राजघराने के महाराज गोविंद देव ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर मुंडन करवाने की बात कही है। वहीं घनश्याम सिंह ने पलटवार करते हुए महाराज को बहरूपिया बता दिया।
यह भी पढ़ें: मौलाना ने मदरसे की छात्रा से की छेड़छाड़: कमरे में बंद कर किया घिनौना काम, CCTV से बचने काटा कैमरा, आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, उपचुनाव की सियासी जंग के बीच राजघराने में रियासत को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ है राज परिवार के महाराजा गोविंद देव,तो दूसरी तरफ है इस राज परिवार के कुंवर घनश्याम सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। महाराज गोविंद देव ने उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर भाजपा चुनाव हार गई तो वह अपना मुंडन करवा लेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘शिक्षा मंत्री’ के कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा छपा राष्ट्रध्वज, तिरंगे के ऊपर लगाया भाजपा का झंडा
महाराज गोविंद देव के इस बयान के सवाल पर कुंवर घनश्याम सिंह ने कहा कि गोविंद देव कोई राजा नहीं हैं। वह एक बहरूपिया है और ऐसे बयान अक्सर सुर्खियां बटोरने के लिए करते हैं। बता दें कि राज परिवार में रियासत को लेकर उपचुनाव के नामांकन पत्र भरने के दौरान महाराज गोविंद देव ने रियासत के बटवारे को लेकर चुनाव निर्वाचन आयोग को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें: ‘शादी के नाम पर 8 साल तक हवस का खेल!’ बच्चे को दिया जन्म, दोबारा खिलाई अबॉर्शन की दवा, पीड़िता की आपबीती सुन कांप उठेगी रूह
दतिया कलेक्टर के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने निर्वाचन विभाग को अपनी संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी। उसके बाद महाराज गोविंद देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से रियासत और सियासत का घमासान इस उपचुनाव में जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


