शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हालिया बयानों और उनकी यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। शाजापुर में दिए उनके बयान-“मैं हिंदुत्व को नहीं मानता, मैं सनातन को मानता हूं”- के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर चौतरफा हमला बोल दिया है। वहीं दूसरी ओर, जूना अखाड़े ने भी उनकी यात्रा का कड़ा विरोध करते हुए उसमें भगवा झंडा और निशान नहीं होने पर आपत्ति जताई है।

यात्रा में सनातन के प्रतीक झंडे और निशान गायब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जूना अखाड़े ने दिग्विजय सिंह की यात्रा का तीखा विरोध किया है। अखाड़े के संतों का कहना है कि यात्रा में सनातन के प्रतीक भगवा झंडे और निशान का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जो कि आपत्तिजनक है। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भोपाल की हुज़ूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जूना अखाड़े के रुख का खुलकर समर्थन किया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा, “जूना अखाड़ा सनातन धर्म का बहुत बड़ा और सम्मानित अखाड़ा है, मैं पूरी तरह से उनके रुख का समर्थन करता हूँ।”


पॉवर गॉसिप

पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…

सनातन और राष्ट्र विरोध के आरोप

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का सनातन से कोई वास्ता या प्रेम नहीं है। वे हमेशा से सनातन और हिंदू विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे राजनेता हैं जो मुंबई बम ब्लास्ट और आतंकवादी हमलों के समय आतंकवादियों के बचाव में खड़े होते हैं, उन्हें ‘जी’ कहकर संबोधित करते हैं और देशद्रोहियों से उनकी दोस्ती जगजाहिर जाकिर नाइक जैसे लोग उनके आध्यात्मिक गुरु रहे हैं। बीजेपी विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का झुकाव हमेशा इस्लामीकरण की तरफ दिखाई देता है। वे “हिंदुस्तान विरोधी, सनातन विरोधी और मुस्लिम आतंकवादियों के प्रवक्ता” की तरह काम करते हैं।

अगला ठिकाना वही जहां जिन्ना का

शाजापुर में दिए गए दिग्विजय के बयान कि वे हिंदुत्व को नहीं बल्कि सनातन को मानते हैं- पर पलटवार करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वे केवल “मुसलमानों के तलवे चाटते हैं” और उनका अगला राजनीतिक ठिकाना वही होगा जहां मोहम्मद अली जिन्ना का है। आगे कहा कि शाजापुर समेत जिन-जिन इलाकों में सिमी (SIMI) के लोग और स्लीपर सेल रहे हैं, दिग्विजय वहीं जाकर ऐसी भाषा बोलते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिंदुओं को उनके बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता। देश में सौ दिग्विजय आएं और चले गए, लेकिन हिंदुत्व को मानने वाले करोड़ों लोग और देश में मजबूत डबल इंजन की सरकार है। देश की जनता और युवा कांग्रेस व ऐसे नेताओं को सुधारने का काम बखूबी जानती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m