चंडीगढ़. दिवाली करीब आने के साथ ही पंजाब में प्रदूषण का प्रतिशत और भी बढ़ते ही जा रहा है. एक तरफ पटाखों से निकलता हुआ धुँआ और दूसरे तरफ पलारी जलाने के कारण होने वाला प्रदूषण यहां के वातावरण को बहुत प्रदूषित कर रहा है। सोमवार और बुधवार को प्रदूषण का एक्यूआई 270 तक पहुंच गया। यह एक चिंतनीय विषय है। आने वाले दिनों में दिवाली के कारण धुआं बढ़ने की समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।
मार्केट में प्रदूषण बढ़ाने वाले कई ऐसे पटाखे की बिक्री हो रही है जिसके कारण प्रदूषण का स्तर और भी कहीं ज्यादा बढ़ता है। शहर के 11 स्थानों पर मंगलवार से पटाखा बाजार सज गया है।
दिल्ली में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स औसत 301 है। इसी तरह पंचकूला भी प्रदूषण के मामले में ऑरेंज जोन पर पहुंच गया है। यहां पर प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स 229 पहुंच गया है। यह ग्राफ और भी बढ़ने की संभावना है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

