FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हाथों में होगी। 41 साल के रोनाल्डो इस टूर्नामेंट में उतरते ही रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो जाएंगे।
हालांकि, इस सूची में पहला नाम मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ का होगा, क्योंकि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको खेलेगा। वहीं अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी अपने करियर का छठा विश्व कप खेलते नजर आएंगे।
ऐसा रहा रोनाल्डो के 5 वर्ल्ड कप का सफर

2006 : डेब्यू वर्ल्ड कप में छोड़ी छाप
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2006 फीफा वर्ल्ड कप से अपने सफर की शुरुआत की थी। इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही। रोनाल्डो ने ईरान के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था।
2010 : कप्तान बने, टीम पहुंची प्री-क्वार्टर फाइनल
2010 वर्ल्ड कप में रोनाल्डो पहली बार कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे। पुर्तगाल की टीम राउंड ऑफ-16 तक पहुंची। इस दौरान रोनाल्डो ने उत्तर कोरिया के खिलाफ शानदार गोल किया।
2014 : चोट से जूझते हुए भी दिखाया जज्बा
2014 वर्ल्ड कप पुर्तगाल के लिए अच्छा नहीं रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। रोनाल्डो चोट से परेशान थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने घाना के खिलाफ गोल कर टीम के लिए अहम योगदान दिया।
2018 : स्पेन के खिलाफ हैट्रिक से मचाया धमाल
2018 वर्ल्ड कप में रोनाल्डो ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई और पूरे टूर्नामेंट में कुल 4 गोल किए। हालांकि, पुर्तगाल की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी।
2022 : बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2022 वर्ल्ड कप में पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा। इस टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने इतिहास रचते हुए लगातार 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बने।
ग्रुप-K में है पुर्तगाल
विश्व कप में पुर्तगाल को ग्रुप-K में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान से होगा। फुटबॉल प्रेमियों की नजर रोनाल्डो और मेसी की संभावित भिड़ंत पर भी टिकी रहेगी। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने पिछला विश्व कप अपने नाम किया था।

पुर्तगाल का 27+1 सदस्यीय स्क्वॉड
पुर्तगाल ने अपने 27 सदस्यीय दल में कई अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों को जगह दी है। टीम में ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और जाओ फेलिक्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है। वहीं पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने एक भावुक फैसला लेते हुए पूर्व लिवरपूल खिलाड़ी डियोगो जोटा को टीम का 28वां मानद सदस्य बनाया है। पिछले साल सड़क हादसे में अपने भाई के साथ उनका निधन हो गया था।

गोलकीपर
डियोगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो।
डिफेंडर
डियोगो डालोट, मैथ्यूस नून्स, रुबेन डायस, नेलसन सेमेडो, जोआओ कैंसेलो, नूनो मेंडेज, गोंसालो इनाशियो, रेनाटो विएगा, टॉमस अराउजो।
मिडफील्डर
रुबेन नेवेस, सामू कोस्टा, जोओ नेवेस, विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा।
अटैकर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तना), जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कोंसीयाओ, पेड्रो नेटो, राफेल लियाओ, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस और डियोगो जोटा (मानद सदस्य)।
पहली बार इतने बड़े स्तर पर होगा FIFA World Cup

FIFA World Cup 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहर मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे और पहली बार 48 टीमें विश्व कप में उतरेंगी। ऐसे में फुटबॉल फैंस को इस बार पहले से कहीं ज्यादा मुकाबले, ज्यादा रोमांच और ज्यादा बड़े सितारे देखने को मिलेंगे। 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का आगाज 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होगा। जबकि, 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।
ओपनिंग मुकाबले में मेक्सिको का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। खास बात यह है कि एस्टाडियो एज्टेका इससे पहले 1970 और 1986 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैचों की भी मेजबानी कर चुका है। वहीं अमेरिका 12 जून को लॉस एंजेलिस में पराग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि कनाडा टोरंटो में अपना पहला मुकाबला खेलेगा।
FIFA ने टूर्नामेंट के प्रारूप में किया बदलाव

फीफा ने टीमों की संख्या को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह बदल दिया है। 48 टीमों को 12 ग्रुप (A से L) में बांटा गया है और हर ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी।
इसके बाद नॉकआउट चरण में नया “राउंड ऑफ 32” शामिल किया गया है। इसमें 12 ग्रुप विजेता, 12 रनर-अप और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें जगह बनाएंगी। इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे।
FIFA World Cup 2026 में भाग लेने वाली सभी 48 टीम और उनके ग्रुप्स

FIFA World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल
11 जून
मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – मेक्सिको सिटी
साउथ कोरिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ D (ग्रुप A) – ग्वाडलजारा
12 जून
कनाडा बनाम यूईएफए प्लेऑफ A (ग्रुप B) – टोरंटो
यूएसए बनाम पराग्वे (ग्रुप D) – लॉस एंजेलिस
13 जून
ब्राजील बनाम मोरक्को (ग्रुप C) – बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
ऑस्ट्रेलिया बनाम यूईएफए प्लेऑफ C (ग्रुप D) – वैंकूवर
हैती बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप C) – बोस्टन या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
कतर बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप B) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
14 जून
जर्मनी बनाम कुराकाओ (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या ह्यूस्टन
नीदरलैंड्स बनाम जापान (ग्रुप F) – डलास या मॉन्टेरी
यूईएफए प्लेऑफ B बनाम ट्यूनीशिया (ग्रुप F) – डलास या मॉन्टेरी
15 जून
स्पेन बनाम केप वर्डे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
सऊदी अरब बनाम उरुग्वे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
बेल्जियम बनाम मिस्र (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या सिएटल
ईरान बनाम न्यूजीलैंड (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या सिएटल
16 जून
फ्रांस बनाम सेनेगल (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
फीफा प्लेऑफ 2 बनाम नॉर्वे (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या बोस्टन
अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
17 जून
इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया (ग्रुप L) – टोरंटो या डलास
घाना बनाम पनामा (ग्रुप L) – टोरंटो या डलास
पुर्तगाल बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी
उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या मेक्सिको सिटी
18 जून
यूईएफए प्लेऑफ D बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – अटलांटा
स्विट्जरलैंड बनाम यूईएफए प्लेऑफ A (ग्रुप B) – लॉस एंजेलिस
कनाडा बनाम कतर (ग्रुप B) – वैंकूवर
मेक्सिको बनाम साउथ कोरिया (ग्रुप A) – ग्वाडलजारा
19 जून
ब्राजील बनाम हैती (ग्रुप C) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को (ग्रुप C) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
यूईएफए प्लेऑफ C बनाम पराग्वे (ग्रुप D) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D) – सिएटल
20 जून
जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E) – टोरंटो या कैनसस सिटी
इक्वाडोर बनाम कुराकाओ (ग्रुप E) – टोरंटो या कैनसस सिटी
नीदरलैंड्स बनाम यूईएफए प्लेऑफ B (ग्रुप F) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी
ट्यूनीशिया बनाम जापान (ग्रुप F) – ह्यूस्टन या मॉन्टेरी
21 जून
स्पेन बनाम सऊदी अरब (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
उरुग्वे बनाम केप वर्डे (ग्रुप H) – मियामी या अटलांटा
बेल्जियम बनाम ईरान (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या वैंकूवर
न्यूजीलैंड बनाम मिस्र (ग्रुप G) – लॉस एंजेलिस या वैंकूवर
22 जून
फ्रांस बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
नॉर्वे बनाम सेनेगल (ग्रुप I) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप J) – डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
जॉर्डन बनाम अल्जीरिया (ग्रुप J) – डलास या सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
23 जून
इंग्लैंड बनाम घाना (ग्रुप L) – बोस्टन या टोरंटो
पनामा बनाम क्रोएशिया (ग्रुप L) – बोस्टन या टोरंटो
पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
कोलंबिया बनाम फीफा प्लेऑफ 1 (ग्रुप K) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
24 जून
स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील (ग्रुप C) – मियामी या अटलांटा
मोरक्को बनाम हैती (ग्रुप C) – मियामी या अटलांटा
कनाडा बनाम स्विट्जरलैंड (ग्रुप B) – वैंकूवर
यूईएफए प्लेऑफ A बनाम कतर (ग्रुप B) – सिएटल
मेक्सिको बनाम यूईएफए प्लेऑफ D (ग्रुप A) – मेक्सिको सिटी
साउथ कोरिया बनाम साउथ अफ्रीका (ग्रुप A) – मॉन्टेरी
25 जून
इक्वाडोर बनाम जर्मनी (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट (ग्रुप E) – फिलाडेल्फिया या न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड्स (ग्रुप F) – डलास या कैनसस सिटी
जापान बनाम यूईएफए प्लेऑफ B (ग्रुप F) – डलास या कैनसस सिटी
यूएसए बनाम यूईएफए प्लेऑफ C (ग्रुप D) – लॉस एंजेलिस
पराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D) – सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
26 जून
नॉर्वे बनाम फ्रांस (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
सेनेगल बनाम फीफा प्लेऑफ 2 (ग्रुप I) – बोस्टन या टोरंटो
न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम (ग्रुप G) – सिएटल या वैंकूवर
मिस्र बनाम ईरान (ग्रुप G) – सिएटल या वैंकूवर
उरुग्वे बनाम स्पेन (ग्रुप H) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
केप वर्डे बनाम सऊदी अरब (ग्रुप H) – ह्यूस्टन या ग्वाडलजारा
27 जून
पनामा बनाम इंग्लैंड (ग्रुप L) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
क्रोएशिया बनाम घाना (ग्रुप L) – न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी या फिलाडेल्फिया
जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या डलास
अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया (ग्रुप J) – कैनसस सिटी या डलास
कोलंबिया बनाम पुर्तगाल (ग्रुप K) – मियामी या अटलांटा
फीफा प्लेऑफ 1 बनाम उज्बेकिस्तान (ग्रुप K) – मियामी या अटलांटा
नॉकआउट राउंड शेड्यूल
राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई
राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई
क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई
सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई, एटी एंड टी स्टेडियम (आर्लिंगटन, टेक्सास) और मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम (अटलांटा)
तीसरे स्थान का मैच: 18 जुलाई, हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स
विश्व कप फाइनल: 19 जुलाई, मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

