तमिलनाडु में विरुधुनगर स्थित कट्टनरपट्टी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और छह घायल हुए हैं. यह विस्फोट वनजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में हुआ, जिससे कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए. इन कमरों में लगभग 30 कर्मचारी मौजूद थे. घटना को लेकर SP श्रीनाथ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाले.  

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के बीच एक बेदह दुखद घटना सामने आई है। राज्य के विरुधुनगर जिले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में हुए धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत की बात कही जा रही है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। राज्य के तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 16 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह बड़ी घटना राज्य के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्टालिन ने एक्स पर लिखा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी जरूरी सहायता का समन्वय करने के निर्देश दिए। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

एनएनआई ने विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री धमाके में 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इस हादसे में 6 अन्य घायल हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने यह जानकारी साझा की है।

राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लिखा है कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैंने मंत्रियों के के एस एस आर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे बचाव कार्यों में तेजी लाने और उन पर नजर रखने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m