जम्मू-कश्मीर से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है. जहां श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिकों के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद होने के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है. इस मामले की जांच जारी है. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले देश में एक जासूसी रैकेट के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था. उसमें कई विदेशी नागरिक भारत से गिरफ्तार किए गए थे. श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों को सैटेलाइट फोन मिलने के बाद हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है. जिस व्यक्ति के बैग से सैटेलाइट फोन मिला है, उसकी पहचान मोंटाना, अमेरिका के रहने वाले जेफ्री स्कॉट के रूप में हुई है.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. उनके सामान से प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला है. अधिकारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी टीम को नियमित जांच के दौरान उनके सामान से एक प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ (Garmin) सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला था. इसमें से एक नागरिक की पहचान जेफरी स्कॉट प्रैथर के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि गार्मिन’ सैटेलाइट फोन कोट्रैक करना काफी मुश्किल होता है. जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद और अवैध गतिविधियों में इसके दुरुपयोग का खास खतरा रहता है. इसके साथ ही बॉर्डर एरिया में संवेदनशीलता को देखते हुए एयरपोर्ट पर अमेरिका नागरिकों के पास से इसकी बरामदगी ने कई सवाल खड़े किए हैं.

एयरपोर्ट पर रूटीन सिक्योरिटी चेक के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया गया तो एक बैग में गार्मिन कंपनी का सैटेलाइट फोन मिला. गार्मिन एक जानी-मानी कंपनी है जो जीपीएस और सैटेलाइट डिवाइस बनाती है.

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को तुरंत रोका और शुरुआती पूछताछ की. जवाब संतोषजनक न लगने पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. अभी पुलिस आगे की जांच कर रही है.

जिस शख्स के बैग से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ उसका नाम जेफरी स्कॉट है. वो अमेरिका के मोंटाना राज्य से है. मोंटाना अमेरिका का एक पहाड़ी राज्य है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों अमेरिकी श्री नगर किस मकसद से आए थे और सैटेलाइट फोन उनके पास क्यों था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m