Fauzi Teaser : साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक के बाद एक कई सरप्राइज मिले। 23 अक्टूबर को प्रभास के 47वें जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्मों से जुड़े नए अपडेट जारी किए गए। इसी कड़ी में फिल्म ‘फौजी’ का टीजर और प्रभास का फर्स्ट लुक भी सामने आया। टीजर में प्रभास एक ऐसे बागी सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो देश की आजादी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

‘फौजी’ के टीजर में दिखा प्रभास का दमदार अवतार

‘फौजी’ का 2 मिनट 31 सेकंड का टीजर सामने आया है, जिसमें प्रभास का अंदाज काफी आक्रामक नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर में दिखाई गई है। टीजर में गोलियों की बौछार, एक्शन और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष की झलक देखने को मिलती है।

प्रभास फिल्म में एक ऐसे सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ रहा है। टीजर में उनके किरदार को भारत का सबसे बड़ा बागी सैनिक बताया गया है, जो साल 1932 से वांटेड है। ‘खून भी लूंगा और आजादी भी, छीन के’ जैसे संवाद ने उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी ‘फौजी’

टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘फौजी’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को 3 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में तारीख आगे बढ़ा दी गई।

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय लिया जा रहा है। अब नई रिलीज डेट के ऐलान के बाद प्रभास के फैंस को फिल्म का इंतजार रहेगा।

हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही है फिल्म

‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म को नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है। पीरियड ड्रामा होने के कारण फिल्म में उस दौर के माहौल और संघर्ष को बड़े स्तर पर दिखाए जाने की उम्मीद है।

‘फौजी’ के अलावा इन फिल्मों में भी दिखेंगे प्रभास

प्रभास के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। ‘फौजी’ के अलावा वह ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल और ‘सालार 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।

Ananya-Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ छुट्टियां मना रहीं अनन्या पांडे, बेकिंग करते हुए फोटो वायरल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m