Prateek Yadav Death: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के असमायिक निधन की खबर से पूरा परिवार और समर्थक गहरे शोक में हैं। पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक यादव का शव आवास पहुंचा है, उनके आवास से भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें डिंपल यादव, अपर्णा यादव समेत परिवारों के अन्य सदस्य भावुक नजर आ रहे हैं। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा।

अपर्णा यादव को ढांढस बंधाने के लिए परिवार के सदस्य जुटे

अर्पणा यादव के आवास से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे दिल को झकझोर देने वाली हैं।अपर्णा यादव को ढांढस बंधाने के लिए परिवार के सदस्य जुटे हुए हैं, लेकिन इस अपूर्णीय क्षति ने सभी को तोड़कर रख (Prateek Yadav Death) दिया है। उनके आवास पर सांत्वना देने और अंतिम विदाई देने के लिए राजनेताओं का तांता लग गया। परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सभी पार्टियों के बड़े चेहरे पहुंचे।

पार्थिव शरीर देख अखिलेश हुए भावुक

अखिलेश यादव के चेहरे पर अपने छोटे भाई को खोने का गम साफ नजर आया। वे अपने भाई के पार्थिव शरीर को देखकर बेहद भावुक हो गए और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए स्वयं भी अपने आंसू नहीं रोक (Prateek Yadav Death) पाए। डिंपल यादव और अपर्णा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य इस समय गहरे सदमे में हैं।

प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद

अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा कि वो जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद है। कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी। मैंने सेहत पर ध्यान देने के लिए (Prateek Yadav Death) कहा था। कारोबार पर ध्यान लगाने को भी कहा था। कारोबार में नुकसान से लोग दुखी होते हैं। मैंने शरीर का ध्यान रखने को कहा था। कारोबार पर ध्यान देने के लिए कहा था।

READ MORE: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी, पंकज चौधरी और केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि प्रतीक यादव कई दिनों से बीमार थे, अखिलेश यादव उन्हें खुद देखने अस्पताल पहुंचे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुछ समय पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां खुद अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इलाज के बाद हालत में थोड़ी सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।