हेमंत शर्मा, इंदौर। एक तरफ अस्पताल में कैप्टन स्मित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी सलामती के लिए इंदौर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। खजराना गणेश मंदिर में कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने और सकुशल परिवार के बीच लौटने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में पुजारियों ने भगवान गणेश के समक्ष विशेष पूजन किया और संकट नाशक मंत्रों का जाप किया। पूजा के दौरान हर प्रार्थना में एक ही कामना रही—कैप्टन स्मित जल्द स्वस्थ हों और अपने परिवार के बीच वापस लौटें।

फ्लाइट में हमले के बाद गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित

जानकारी के मुताबिक, कैप्टन स्मित दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट से जुड़े उस घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल हुए, जिसके बाद उनकी हालत चिंताजनक बताई गई।मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। विमान को सुरक्षित लैंडिंग तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इधर अस्पताल में इलाज, उधर मंदिर में प्रार्थना

कैप्टन स्मित की हालत को लेकर उनके परिवार और शुभचिंतकों की चिंता के बीच इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा रखी गई।भगवान गणेश को संकटों का नाश करने वाला माना जाता है। इसी आस्था के साथ पुजारियों ने विशेष मंत्रों का जाप किया और कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।पूजन के दौरान मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच उनकी सलामती की कामना की गई।

एक ही कामना-‘स्मित जल्द स्वस्थ हों’

पूजा में शामिल लोगों की कामना थी कि कैप्टन स्मित इस मुश्किल दौर से जल्द बाहर निकलें। हर मंत्र, हर प्रार्थना और हर आस्था के केंद्र में एक ही नाम रहा—कैप्टन स्मित। परिवार के बीच उनकी जल्द वापसी की कामना के साथ भगवान गणेश से उनके जीवन की रक्षा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई।

बड़ा हादसाः स्कूल वैन और कार में जोरदार भिड़ंत, ओवरलोड वैन में सवार 8 बच्चे घायल,

मुश्किल वक्त में हौसले को सलाम

कैप्टन स्मित के लिए हो रही यह विशेष पूजा सिर्फ धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि उनके लिए शुभकामनाओं और समर्थन की भावना भी सामने लाती है।एक तरफ अस्पताल में उनका इलाज जारी है, दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में हुई विशेष पूजा में भी यही प्रार्थना गूंजी—संकट टले, कैप्टन स्मित स्वस्थ हों और जल्द अपने परिवार के बीच लौटें।

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा जन्म प्रमाण पत्र मामलाः बालिग-नाबालिग के फेर में फंसी फरमान से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m