पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा के करोड़ों दावों किए जाते हैं। लेकिन इन्हीं दावों के बीच मंडला जिले में एक गर्भवती महिला के 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई। एंबुलेंस की देरी की वजह से महिला ऑटो में अस्पताल जाने को मजबूर हो गई लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें: नीमच के CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, ठेका कंपनी पर लापरवाही के संगीन आरोप
दरअसल, दिल दहलाने वाली घटना बिछिया विकासखंड के ग्राम नयागांव की है जहां रहने वाली 28 वर्षीय गर्भवती महिला को अचानक पेट में दर्द उठा। परिवार ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन वाहन नहीं पहुंचा। इंतजार करते-करते काफी समय बीत गया जिसके बाद मज़बूरी में महिला ऑटो में सवार होकर अस्पताल जाने को मजबूर हो गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दे दिया। समय से पहले हुए प्रसव के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: चरित्र शंका में पति बना हैवान: पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, ऐसी जगह छिपाया शव देखकर पुलिस के भी उड़े होश
गांव की आशा कार्यकर्ता ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। राहत की बात यह है कि महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है लेकिन महिला के 4 मासूम बच्चों की इस दुनिया में आने से पहले ही मौत हो गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

