मथुरा. संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत (Premananda Maharaj health) फिर बिगड़ गई है. जिसे देखते हुए उनका एकांत वार्ता कार्यक्रम और पदयात्रा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है. श्री राधा हित केली कुंज की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि पिछले दो दिनों से महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसके चलते यात्रा और एकांत वार्ता अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी गई है.

आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन के परिक्रमा मार्ग से संत प्रेमानंद महाराज सुबह 3.00 बजे अपनी पदयात्रा प्रारंभ करते थे और भक्तों को दर्शन देते थे. आश्रम की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से श्रद्धालु उनके दर्शन और एकांत वार्ता में शामिल हो सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : योगी की पाती : नीदरलैंड से भारत आई 11वीं सदी की पांडुलिपि, सीएम ने लिखा- हमारी शक्ति वह ज्ञान है, जिसे सदियों से पाण्डुलिपियों के रूप में सहेजा गया

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की किडनी करीब 20 वर्षों से खराब है. लगातार उनका डायलिसिस होता है. इसके चलते स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होता है. प्रेमानंद महराज के प्रतिदिन सुबह 3 बजे पैदल यात्रा पर निकलते हैं. इसके बाद वे एकांतिक वार्ता करते हैं. देशभर की बड़ी हस्तियां उनके दर्शन करने आती हैं. बीते मार्च महीने में ही राष्ट्रपति मुर्मू संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने केली कुंज आश्रम पहुंची थी. जहां उन्होंने दर्शन कर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनकर आशीर्वाद लिया था. साथ ही प्रेमानंद महराज से एकांतिक वार्तालाप भी की थी. इस दौरान अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी.