गुजरात के आणंद में रहने वाली काजुली (अब काजल) की कहानी इन दिनों चर्चा में है। 12 साल पहले फेसबुक पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी आज कानूनी संकट के दौर से गुजर रही है। बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई काजुली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी
आणंद के लम्भवेल गांव निवासी तरुण पटेल की मुलाकात करीब 15 साल पहले फेसबुक पर बांग्लादेश की मुस्लिम युवती काजुली से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। काजुली शादी के लिए भारत आना चाहती थी, लेकिन कथित एजेंट की धोखाधड़ी के कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन सका।
इसी बीच परिवार द्वारा दूसरी जगह शादी का दबाव बढ़ने पर वह 2016 में अवैध रूप से सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के रास्ते गुजरात पहुंची। यहां उसने हिंदू धर्म अपनाकर तरुण से विवाह कर लिया। आज दोनों के दो बेटे हैं—8 वर्षीय ध्यान और 2 वर्षीय अर्श।
एक फोन कॉल ने खोल दिया राज
हाल ही में काजल ने बांग्लादेश में अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए फोन किया था। गुजरात पुलिस के बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान के दौरान यह कॉल ट्रेस हुई। जांच में उसके अवैध रूप से भारत में रहने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद 2 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर महिला गृह भेज दिया।
पति की अपील- ‘डिपोर्ट किया तो जान को खतरा’
तरुण पटेल का कहना है कि उनकी पत्नी किसी गलत मंशा से भारत नहीं आई थी, बल्कि प्रेम और परिवार बसाने के लिए आई थी। उनका दावा है कि काजल अब हिंदू धर्म अपना चुकी है और यदि उसे बांग्लादेश भेजा गया तो वहां उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही कट्टरपंथी तत्वों से उसकी जान को भी खतरा हो सकता है।
नागरिकता की मांग, बच्चों की भावुक गुहार
तरुण ने राज्य और केंद्र सरकार से मानवीय आधार पर काजल को भारतीय नागरिकता देने की मांग की है। वहीं, 8 वर्षीय बेटे ध्यान ने भी अपनी मां को वापस घर लाने की अपील की है। परिवार का कहना है कि मां से जुदाई ने बच्चों को गहरे भावनात्मक संकट में डाल दिया है और अब उनकी सबसे बड़ी उम्मीद सरकार के फैसले पर टिकी है।लिस ने एक बांग्लादेशी लड़की को गिरफ्तार किया है। काजुली (अब काजल) 12 साल पहले आणंद में रहने वाले तरुण से शादी करने के लिए भारत में दाखिल हुई थी। तरुण और काजल ने शादी कर ली थी। अब इनके दो बेटे भी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

