राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में तीन लाख शिक्षकों को पहली नियुक्ति दिनांक से सीनियरिटी देने की तैयारी है! पहली नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना करने पर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मंथन किया जा रहा है। 1998 से 2013 तक शिक्षाकर्मी, गुरुजी और संविदा शिक्षक रहे शिक्षकों को लाभ मिलेगा। फिलहाल सरकार पर 600 से 700 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।

एमपी में शिक्षाकर्मी, संविदा शिक्षक पद की नियुक्ति दिनांक से सीनियरिटी देने की तैयारी की जा रही है। साल 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होने के साथ सीनियरिटी समाप्त हो गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने संविलियिन की तारीख को पहली नियुक्ति माना था। इससे पहले स्थानीय निकायों के कर्मचारी शिक्षाकर्मी, गुरुजी और संविदा शिक्षक थे। 1998 और 1999 में शिक्षाकर्मियों की भर्ती हुई थी। साल 2001, 2003, 2005, 2009 और 2013 में संविदा शिक्षकों की भर्ती हुई थी। 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हुआ था। ऐसे में सभी शिक्षकों को 2018 से स्कूल शिक्षा विभाग का कर्मचारी माना गया है।

ये भी पढ़ें: शिवराज को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा! सज्जन सिंह वर्मा का तीखा हमला, बोले- ‘यह केंद्र सरकार का अघोषित आपातकाल है’

यह मिलेगा लाभ

  • सीनियरिटी का सीधा लाभ मिलेगा।
  • सर्विस रिकॉर्ड में सीनियरिटी जुड़ने से समय पर क्रमोन्नति और उच्च पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा।
  • रिटायर्टमेंट के दौरान साढ़े 16 महीना की ग्रेजुएटी।
  • पूरी सेवा अवधि जुड़ने से शिक्षकों के खाते में अर्जित अवकाश (EL) की संख्या बढ़ेगी, जिससे सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण की राशि भी काफी बढ़ जाएगी।
  • ग्रेजुएटी पर दो लाख से लेकर 15 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • अवकाश नगदीकरण का भी लाभ मिलेगा।

राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि राज्य शिक्षा सेवा में शामिल करने के दौरान वरिष्ठता समाप्त कर दी गई थी। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मुख्यमंत्री से संयुक्त मोर्चा की मुलाकात हुई है। सेवा अवधि की गणना प्रथम दिन से करने का आश्वासन दिया गया है। मांग पूरी होने से शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सीनियरिटी के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। दो से तीन महीने में मांग पूरी करने का भरोसा दिया गया है।

राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m