चंडीगढ़। लंबे समय से फरार जीरकपुर स्थित रियल एस्टेट कंपनी रॉयल एंपायर के मालिक प्रिंस गर्ग अब पुलिस की गिरफ्त में है। मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस के पीओ सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस गर्ग को 6 महीने पहले चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने भगोड़ा करार दिया था। उनके पिता की गिरफ्तारी अभी भी नहीं हुई है। पुलिस उनकी छानबीन में लगी हुई।
करीब 14 साल पुराने एक मामले में आयोग ने रॉयल एंपायर कंपनी के जीवन गर्ग और प्रिंस को निर्देश दिए थे, जिसे मानना छोड़ कर वह फरार हो गए। इन दोनों पर आरोप था कि उनसे एक उपभोक्ता ने फ्लैट खरीदा, जिसे उसका कब्जा नहीं दिया गया था। आयोग ने यह फैसला तीन साल पहले शिकायतकर्ता के हक में सुनाया और कंपनी को फ्लैट का कब्जा देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कंपनी पर 50 हजार रुपये हर्जाना लगाया और 11 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने को भी कहा था, लेकिन इस फैसले को मानने की बजाय कंपनी के मालिक जीवन गर्ग और उसका बेटा प्रिंस गर्ग फरार हो गए, जिसके बाद आयोग ने उन्हें भगोड़ा करार कर दिया। इनमें से प्रिंस तो अब पकड़ा गया।मंगलवार को पुलिस ने प्रिंस गर्ग को उपभोक्ता आयोग में पेश किया। हालांकि, आयोग ने कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी।
- शहीद पार्क की बदलेगी तस्वीर! कभी लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहता था शहर का सबसे पुराना पार्क…
- श्योपुर में आस्था के साथ खिलवाड़: जूते पहनकर आरती करते दिखे नगरीय प्रशासन आयुक्त, Video वायरल
- करनाल में कांग्रेस की बैठक, राव नरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
- पगड़ी पर सियासत, पंजाब में CM सैनी की बढ़ती सक्रियता पर मान का तंज, ‘पगड़ी’ से शुरू हुई नई सियासी जंग
- राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी बिहार की चार फिल्मी हस्तियां, संजय मिश्रा और काकोरी को मिला बड़ा सम्मान



