सत्या राजपूत, रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग ने सूची पर खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है। इच्छुक खिलाड़ी 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक विभाग की वेबसाइट https://sportsyw.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

इन पुरस्कारों के लिए जारी हुई अंतरिम सूची

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा जारी सूची में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

देखिये अंतरिम सूची में पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H