फरीदकोट। पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार प्रदान करने के लिए जल्द ही राज्य में 400 डॉक्टरों की भर्ती करेगी और इस संबंध में पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा राज्य को मेडिकल शिक्षा में अग्रणी राज्य बनाने के लिए चार जिलों में और नये मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्थानीय डॉ. महिंदर सिंह सांभी सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। वे यहां स्वास्थ्य विभाग के हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत विद्यार्थियों को डेंगू के प्रति जागरुक करने के लिए पहुंचे थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में निचले स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों से बेहतर इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 881 आम आदमी क्लीनिक से 2 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग इलाज करा चुके हैं। जिनमें से 1.25 करोड़ लोग वे हैं जिनका उपचार वहां से चल रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से 400 डॉक्टरों का चयन हो चुका है। उपचुनाव के पश्चात शीघ्र ही उनकी भर्ती कर दी जाएगी। जिसके चलते जिला स्तर और उपमंडल स्तर के अस्पतालों में डॉक्टरों और सहायक स्टाफ की कमी पूरी कर ली जाएगी। इसके पश्चात जनवरी में 300 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती भी की जा रही है। जिसके पश्चात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी भी पूरी हो जाएगी।

इसके अतिरिक्त राज्य के सभी जिला व उपमंडल स्तरीय अस्पतालों में मरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन, आपातकालीन स्टाफ पूरा करने आदि करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिसके लिए वह सभी अस्पतालों में जा रहे हैं। इस तरह पंजाब सरकार राज्य को स्वस्थ व रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का स्वास्थय चेकअप करवाया जाएगा। ताकि यदि किसी विद्यार्थी को कोई समस्या है तो उसका उपचार करवाया जा सके।
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल

