जालंधर. पंजाब में पलारी जलाने से चारों तरफ वातावरण दूषित हो रहा है। इसे लेकर सरकार अब अहम कदम उठाते हुए कार्रवाई कर रही है। इस सख्ती से कुछ लोग सुधर गए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अभी पलारी जलाने का काम कर रहे हैं जिससे आसपास का वातावरण बेहद दूषित हो रहा है। आंकड़ों की माने तो अन्य राज्यों की अपेक्षा पंजाब में पलारी जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता भी जा रहा है।
आंकड़ों की माने तो कार्यवाही के बाद भी पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पर्यावरण की चिंता बढ़ गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से अधिकतर मामले पंजाब में दर्ज किये गये हैं। यह एक चिंतनीय विषय बन कर सरकार के सामने आ गया है।

पंजाब में 1,393 मामले सामने आए, जो बाकी सभी राज्यों से दोगुना है। इसके बाद यूपी का नंबर है, जहां पराली जलाने के 687 मामले सामने आए हैं। जबकि हरियाणा में 642 और दिल्ली में 11 मामले सामने आए हैं। सभी राज्यों में लगातार प्रशासन पलारी जलाने को लेकर लोगों में अभियान चला रहे हैं और यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पलारी जलाने से आसपास के वातावरण और प्रदूषण में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होती है।
- गणेश उत्सव में बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, बिना भिगोए ऐसे पकाएं चना दाल
- UP में ‘अंधी’ सरकार और ‘बहरा’ सिस्टम! खस्ताहाल और पानी भरी सड़क में हर रोज गिरकर लोग हो रहे चोटिल, जिम्मेदार बेसुध, कब जागेंगे जिलाधिकारी साहब?
- RBI NBFC Action : 5 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, 8 ने लाइसेंस लौटाए, जानिए किन कंपनियों पर हुई कार्रवाई
- नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा ऐप, उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट होंगे डिजिटल, बनेगा देश का पहला ऑफलाइन-ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप
- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में आज उतार-चढ़ाव, 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपए के करीब, चांदी 2.45 लाख रुपए किलो



