मेरठ। यूपी के मेरठ में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची अनुष्का की मां ललिता पाल ने बरामद शव को अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये मेरी बेटी की लाश नहीं है। वह कभी जींस नहीं पहनती थी। उसके बाल बॉयकट थे, जबकि मिली लाश के बाल लंबे हैं। शव पूरी तरह कंकाल बन चुका है।

3600 के लिए अनुष्का की हत्या

पुलिस के अनुसार, रविवार को पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर नाले से एक शव बरामद किया गया। मामले में फास्टफूड की दुकान चलाने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने 3600 रुपए के विवाद में 15 अप्रैल की रात अनुष्का को फोन कर बुलाया और पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फेंककर फरार हो गया।

READ MORE: नशे का बड़ा खेल बेनकाब! वाराणसी एयरपोर्ट से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 6 थाई नागरिक गिरफ्तार

45 दिन बाद शव बरामद

पुलिस को आरोपी की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली थी। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। करीब 45 दिनों तक नाले में पड़े रहने के कारण शव कंकाल में बदल चुका था। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पहचान को लेकर जांच जारी है।