चंडीगढ़। पंजाब में शिक्षा को और भी उन्नत बनाने के लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में आज स्कूलों में मीटिंग और मेगा पेटीएम का आयोजन किया गया है। इसमें लगभग 20 हजार स्कूलों को शामिल किया जाएगा। सभी स्कूलों में एक साथ मेगा पीटीएम होगा, जिसमें पालक अपने बच्चों की शिक्षा की जानकारी लेने शामिल होंगे। इस मेगा पेटीएम को वृहद पैमाने में किया जा रहा है जिसमें मंत्रियों के साथ-साथ सीएम भी शामिल होंगे।
पीटीएम में शिक्षकों के साथ पेरेंट्स अपनी सारी शंकाएं दूर कर पाएंगे। इसके लिए स्कूलों को खास तरह से सजाया गया है। यह मीटिंग सुबह सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई है और मेगा पीटीएम दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी। मीटिंग में पेरेंट्स को बच्चों का रिजल्ट सौंपा जाएगा।

27 लाख छात्रों की मिलेगी जानकारी
आपको बता दे कि प्रदेश में 20 हजार सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 27 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन सभी छात्रों की पढ़ाई की जानकारी पीटीएम के जरिए माता पिता को दी जाएगी। पिछली बार 19 लाख अभिभावकों ने पीटीएम में हिस्सा लिया था और साथ ही अपने सुझाव भी दिए थे। साथ ही शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मीटिंग काफी अहम है। इस दौरान पेरेंट्स को जहां बच्चों की खूबियों के बारे में बताया जाएगा।
- Bilaspur News Update : चेन लूट के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार… चोरी का आरोपी 24 घंटे में पकड़ाया… शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
- 1635 से घटकर 901 रह गए नए पंजीकृत कारखाने, विधानसभा में 5 साल के आंकड़ों ने खोली सरकार के उद्योग बढ़ाने के दावों की पोल
- TRE 4 में अब PT और Mains की अलग-अलग परीक्षा नहीं, एक ही परीक्षा से होगी भर्ती
- प्रदेश के सोसाइटियों में साढ़े 68 हजार टन धान शार्टेज, पीसीसी चीफ बैज ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- JSSC CGL Scam: दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, बेंगाबाद में ASO हिरासत में, JPSC दफ्तर से भी जब्त हुए दस्तावेज

