पंजाब में बढ़ते अपराध को कम करने के लिए अब पंजाब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. अपराधों के बढ़ते ग्राफ ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. यही कारण है पंजाब के सभी जिलों में जगह-जगह पर पुलिस तैनात हो रही है. इन सबके बीच जालंधर में नाइट सर्चिंग की गई, इस दौरान सभी आवश्यक बातों पर चर्चा हुई है।
बीती रात डी.आई.जी. जालंधर रेंज नवीन सिंगला और एस.एस.पी. एच.पी.एस. खख द्वारा डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के दिशा निर्देशों के तहत नाईट डोमिनेशन चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के एस.एस.पी. अपनी पुलिस पार्टी सहित फील्ड में है। बढ़ाते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस का हर शख्स मदद करने को तत्पर है।

सभी नाकों में तैनात है पुलिस
उन्होंने कहा कि पूरी रेंज में करीब 100 नाके लगे हुए है और करीब 100 पुलिस पार्टियां चैकिंग कर रही है। साथ ही 1000 के करीब पुलिस कर्मचारी बाहर है जो हर तरफ निगरानी में लगे हुए हैं। इसके अलावा थानों में कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखे हुए कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जिनकी भी चैकिंग की गई है।
- एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
- नवरात्रि स्पेशल: घर पर बनाएं साबूदाना-मूंगफली का कुरकुरा फलाहारी मिक्सचर
- आपदा से मुकाबले में SDRF की गुणवत्ता को मिली मान्यता, ISO प्रमाणपत्र बना उपलब्धि
- बागेश्वर धाम से ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0’ का भव्य आगाजः 5 जिलों में 500 किमी का सफर तय करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कई दिग्गज संत पहुंचे
- ‘…सत्ता का सपना मत देखिए’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव का राहुल गांधी को दी नसीहत
