पंजाब में नया साल शुरू होते ही सरकारी बसों पर ब्रेक लगने वाली है। पंजाब रोडवेज और पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने एक बार फिर से एक के बाद एक कई पैंतरे अपनाने वाली है जिससे उनकी मांग पूरी हो।
यूनियन का कहना है कि सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। न तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया और न ही किलो मीटर स्कीम बंद की गई है। इसके अलावा कई अन्य मांगों को लेकर भी बार फिर 6, 7, 8 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं और अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए होगी।

सात जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
यूनियन अपनी मांग को लेकर 7 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जाएगा। 22 दिसंबर को पंजाब के सभी विधायक और मंत्री उनके घरों के बाहर जाएंगे और उन्हें मांग पत्र देंगे और फिर 2 जनवरी में गेट रैली के बाद तीन दिन का चक्का जाम किया जाएगा।
- प्रिंसिपल पर छात्र की पिटाई का आरोप: कान में सुनने में हुई परेशानी, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित
