Pushkar Mela 2024: अजमेर के पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2024 की भव्य शुरुआत हो गई है। यह मेला दुनिया के सबसे बड़े और सबसे रंगीन ऊंट मेलों में से एक है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक भारत और विदेशों से राजस्थान के रेगिस्तान की ओर रुख करते हैं। इस छोटे से शहर में लाखों लोग, स्थानीय और विदेशी दोनों, इस अनोखे उत्सव का हिस्सा बनने आते हैं।

पुष्कर मेले का शानदार आगाज़
शनिवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने मेले में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई, जबकि प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथू लाल सोलंकी ने अपने नगाड़ों की गूंज से उद्घाटन किया। सबसे पहले सजीले ऊंटों की एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें ऊंट सफारी वालों ने अपने ऊंटों को पारंपरिक आभूषणों और कलात्मक सजावट से सजाया हुआ था। इसके बाद सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर रेत की कलाकृति बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। तीसरे चरण में विदेशी पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच भी आयोजित किया गया, जिससे मेले का उत्साह और भी बढ़ गया।
पुष्कर मेले का आकर्षण: सजीले ऊंटों की परेड और नृत्य
पुष्कर मेले की जान हैं यहां सजीले ऊंटों की परेड, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजे ऊंट, घोड़े और अन्य पशु शामिल होते हैं। ऊंटों पर लगाए गए मोती, पेंडेंट और शीशे उन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। मेले की खासियत ऊंट नृत्य प्रतियोगिता है, जिसमें इन सजे-धजे ऊंटों को ढोल की थाप पर नाचते देखा जा सकता है। इनके मालिकों द्वारा खासतौर पर तैयार किए गए ये ऊंट दुल्हन की तरह सजे होते हैं, जो नज़ारा बेहद खूबसूरत और मनमोहक बनाता है। यह रंगारंग मेला हर साल पर्यटकों के लिए एक खास अनुभव लाता है और राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं का एक अद्भुत नज़ारा पेश करता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
