संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी का अंतर अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।

अराजकता का फैलाना कांग्रेस का चरित्र बन गया

मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार हर किसी को है, लेकिन पुलिस पर हाथ उठाना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। बात संविधान की करना और काम अराजकता का फैलाना कांग्रेस का चरित्र बन गया है।”

कांग्रेस द्वारा संविधान की बात दोहराए जाने पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि केवल संविधान की प्रति लहराना आसान होता है, लेकिन उसकी मर्यादा और सम्मान का पालन करना बेहद कठिन काम है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अंदरूनी कलश उजागरः विधायक आतिफ अकील और प्रदेश

लोकतंत्र में कोई ‘राजपुरुष’ नहीं

चुनाव आयोग और राजनीतिक प्रणाली पर टिप्पणी करते हुए PWD मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव आयोग पर अपनी सुविधा के हिसाब से राजनीति करने का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा, “लोकतंत्र में कोई ‘राजपुरुष’ नहीं होता, देश का कानून और नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं।”

फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ींः CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में 1 और याचिका दायर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m