Rabri Residence: बिहार सरकार ने एक बार फिर से 10 सर्कुलर रोड आवास (राबड़ी आवास) को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने पत्र जारी करते हुए राबड़ी देवी को एक हफ्ते के अंदर आवास खाली करने का निर्देश जारी किया है। नोटिस में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यदि एक हफ्ते के अंदर आवास खाली नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर सकती है।
हार्डिंग रोड बंगला का हो रहा कायाकल्प
बता दें कि राबड़ी देवी को सरकार द्वारा 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है, जिसे लेकर बीते दिन राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिख हार्डिंग आवास में 10 सर्कुलर रोड आवास जैसी व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने लालू यादव की सेहत का हवाला दिया था। उन्होंने लालू यादव की सेहत को ध्यान में रखते हुए 10 सर्कुलर रोड जैसा वीआईपी कमरा बनाने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने हार्डिंग रोड बंगला में शिफ्ट होने की बात कही थी। सरकार ने राबड़ी देवी की मांग को ध्यान में रखते हुए हार्डिंग रोड बंगले में वीआईपी कमरे की व्यवस्था करवा रही है। इसके साथ ही आवास के भगवे कलर को मिटाकर हरा कलर से रंगा जा रहा है।
नंद किशोर राम को आवंटित है 10 सर्कुलर रोड
गौरतलब है कि भवन निर्माण विभाग की ओर से यह बंगला (10 सर्कुलर रोड) बीते 27 मई को बिहार सरकार में दलित मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है, जिसके बाद से प्रशासन और विभाग राबड़ी देवी पर बंगला खाली करने का दबाव बना रही है। वहीं, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया है। हालांकि अभी तक राबड़ी देवी ने आवास को खाली नहीं किया है, जिसे लेकर अब विभाग की ओर से अंतिम बार चेतावनी भरा नोटिस जारी किया गया है।
ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की राबड़ी देवी आवास खाली करने को लेकर क्या कुछ फैसला लेती हैं। वहीं, अगर 7 दिनों के अंदर राबड़ी आवास को खाली नहीं किया जाता है, तो सरकार आवास खाली कराने को लेकर क्या कुछ फैसला लेती है।
ये भी पढ़ें- ‘सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर’, भोजपुर कांड पर तेजस्वी का बड़ा बयान

