कुंदन कुमार, पटना। भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार लगातार बैकफुट पर है। विपक्षी दल के साथ-साथ एनडीए के भी कई नेता और मंत्री इसे हत्या बता रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिटायर्ड जज की कमेटी बनाकर भी निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया है, उन्होंने यह आश्वासन दिया है की जो दोषी होंगे उसपर कार्रवाई जरूर होगी।
वहीं, कल भरत तिवारी की मां आशा देवी कि शिकायत के आधार पर एनकाउंर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अब इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ एनकाउंटर- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम लोग शुरू से कह रहे हैं कि जो एनकाउंटर हुआ है। वह फेक एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, यह एनकाउंट बिहार सरकार ने करवाया है और किसी के कहने पर नहीं…बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ है। यह सब लोग जान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अपने कार्य में विफल हो चुके हैं। इसलिए वे इस तरह के काम करके ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार में अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पुलिस से निर्दोष लोगों की हत्या करवा रही है।
सीएम को मांगनी चाहिए माफी- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो बोले कि हमसे बिहार नहीं संभाल रहा है। हेड ऑफ द डिपार्टमेंट हेड ऑफ द गवर्नमेंट मुख्यमंत्री हैं, उनकी जवाब देही तो बनती है। हम तो यही चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
भरत तिवारी के परिवार पर किसने दर्ज करवाया मुकदमा?
उन्होंने कहा कि, भरत तिवारी के परिवार के लोगों के खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं, वह किसने करवाए? किसके कहने पर किया गया? भरत तिवारी के भाई पर माता पर जो केस किया गया है। वह भी सरकार ने कराया है। इसका दोषी फिर कौन है? जिन्होंने अपना बेटा भाई खोया है। इसके अलावा बिहार सरकार उनके परिवार को क्या देगी? यह भी एक सवाल है।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अनेकों FIR हुए हैं। फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। हम चाहते हैं कि इस सरकार में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, उसके खिलाफ न्यायिक जांच हो। इस सरकार में सब पर ज्यूडिशरी की जांच बैठानी चाहिए।
मांझी के बयान पर कही ये बात
वहीं, जीतन राम मांझी द्वारा भरत तिवारी के एनकाउंटर को सही ठहराने वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, जाकर सम्राट चौधरी को समझाए….। बता दें कि तेजस्वी यादव आज बुधवार को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवाज से बिना किसी सिक्योरिटी के बेगूसराय के लिए हुए रवाना हुए हैं, जहां वे एक दलित महिला को गैंगरेप करके मार डाला गया है। तेजस्वी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे।
ये भी पढ़ें- बिहार टेंडर घोटाला मामले में बड़ा एक्शन: IAS संजीव हंस और रिशु श्री समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

